Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र ने आईएमटी गैंगरेप को सुलझाने वाले हवलदार दिनेश को नगद ईनाम, प्रशंसा पत्र भेंट कर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आईएमटी सामूहिक बलात्कार के सनसनी खेज मामले को जिस हवलदार के बदौलत केस को सुलझाया गया था, आज उस हवलदार दिनेश को डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में नगद ईनाम 5000 रूपए नगद व प्रशंसा भेंट कर सम्मानित किया हैं। उनकी माने तो जल्दी सबूत जुटाने, आरोपी की पहचान करने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सका था।
आपको बतादें कि बीते 18 सितंबर की रात को एक बाइक पर एक 20 वर्षीय लड़की अपने बॉय फ्रेंड के साथ आगरा कैनाल के रास्ते आईएमटी की तरफ जा रहे थे, उस दौरान 4 अज्ञात लड़कों ने उनकी बाइक को रोक दिया और उन लोगों ने बाइक सवार लड़के के साथ मारपीट की, लड़की को झाड़ियों में खींच कर ले गए और उसके साथ चारों अज्ञात लड़कों ने एक -एक करके सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद पुलिस ने चारों अज्ञात लड़कों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का केस महिला थाना बल्लभगढ़ थाने में दर्ज किया था। इसके बाद चारों आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती थी पर पुलिस के इस हवलदार दिनेश ने कड़ी मेहनत के बदौलत एक -एक करके चारों आरोपियों को पुलिस ने मात्र 36 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिले में 4 फरवरी को होगा पंचायतों के रिक्त पंच पदों का उप-चुनाव-उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद में जिला प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, 3,994 लीटर अवैध शराब पकड़ी: विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x