Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीही गांव के प्राथमिक पाठशाला में एक करोड़ 94 लाख की लागत से बनने वाले 23 कमरों के कार्य का शिलान्यास किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार ने आज वार्ड नंबर 34 सीही गांव के प्राथमिक पाठशाला में एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 23 कमरों के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी 5 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा सत्र को काफी ऊंचा उठाया है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई मुख्यमंत्री से शिक्षा के लिए डिमांड रखता है तो मुख्यमंत्री उस मांग को तुरंत पूरा करवाते हैं। उन्होंने बताया कि इन कमरों के बन जाने से बच्चों को पढ़ाई में कोई असुविधा नहीं होगी ,उन्हें पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिलेगा ।इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नंबर 34 के पार्षद कुलदीप तेवतिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : बीएससी की छात्रा ने अपने ब्यापारी पिता पर पिछलें दस सालों से बलात्कार करनें का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

विवाहिता दो सगी बहनों ने अपने -अपने पतियों ( सगे भाइयों ) को एक साथ भिजवाया जेल-जानने के लिए जरूर पढ़े ।

Ajit Sinha

भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x