Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी , आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र अपने कला का प्रदर्शन करेंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर 37 इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी विश्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए प्रसिद्ध इस्कॉन संस्था ने इसे मनोरम और मनमोहक बनाने के लिए इस बार कई नए कार्यक्रम लेकर आए हैं। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सभी तैयारियों को रविवार को मूर्त रुप दिया गया.मंदिर के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रभु और उपाध्यक्ष परमात्मा दास ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद है। पार्किंग से लेकर दर्शन तक की सभी व्यवस्थाएं की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 501 कलश से भगवान का अभिषेक होगा। 1100 विभिन्न व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर स्कूली छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे ।नशा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर शहर के गणमान्य हैं सहित सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की जनसुनवाई, 42 में से 40 मामलों की हुई सुनवाई, 2 का हुआ निस्तारण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मानव रचना की एलुमनाई पुस्तक उत्कृष्ट – ‘आइकॉन्स ऑफ मानव रचना’ का किया विमोचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x