Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -48 ने एक शातिर बदमाश को एक देशी कट्टे , 10 जिंदा कारतूस व एक चोरी की मोटर साइकिलें सहित किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच, सेक्टर -48 ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद किए हैं, पुलिस की माने तो पकडे गए बदमाश पर कातिलाना हमले के दो, घर में घुस कर मारपीट करने व आर्म एक्ट के करीब 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं, आरोपी बदमाश को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।
प्रभारी अनिल शर्मा का कहना हैं कि उनकी टीम ने गांव मच्छगर निवासी रवि उर्फ़ बंट उर्फ़ पन्ने को गिरफ्तार किया हैं, पकडे गए आरोपी रवि को मुकदमा नंबर – 418 , दिनांक गत 23 अगस्त 2018 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमे में गिरफ्तार किया गया हैं।
उनका कहना हैं कि आरोपी रवि उर्फ़ बंट उर्फ़ पन्ने के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लबगढ़ , सेक्टर -7 , छायसां थाने में तक़रीबन 15 से अधिक मारपीट , कातिलाना हमले व आर्म एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। उनकी माने तो आरोपी के पास से एक देशी कट्टा ,10 जिंदा कारतूस व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद किए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आधे घंटे की बारिश ने आज खोली जिला प्रशासन की पोली, ओल्ड रेलवे अंडरपास में डूबी कई गाड़ियां -देखें वीडियो

Ajit Sinha

नहरपार हुआ भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र गुप्ता का जोरदार स्वागत, आपकी उम्मीदों पर खरा उतरकर करूंगा आपकी सेवा : नरेंद्र गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ढैंचा बीज के लिए आज तक करें किसान आवेदन: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x