Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में तीन नाइजीरियन को गिरफ्तार किए हैं, हेरोइन बरामद, कीमत लाखों में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात एनआईटी क्राइम ब्रांच ने तीन नाइजीरियन को गिरफ्तार किए हैं और इन तीनों के कब्जे से 7 5 ग्राम हेरोइन व एक लाख रूपए नगद,एक करोला कार व एक छोटा कांटा बरामद किए हैं। पकडे गए तीनों नाइजीरियन के खिलाफ सूरजकुंड थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 21 ,22 ,61 ,85 व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं, पुलिस की माने तो तीनों आरोपी नाइजीरियन को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इसके आगे की पूछताछ किए जायंगें ।
प्रभारी अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने रात के वक़्त सूरजकुंड स्थित शूटिंग रेंग से पहले सड़क पर नाकाबंदी करके गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार काफी तेजी से आता हुआ दिखाई दिया जो बाद में नाका तोड़ कर तेजी से भागने की कोशिश की पर टीम के लोगों ने कार को पीछा करके पकड़ लिया। देखा कि करोला कार में तीन नाइजीरियन हैं, जब इनकी तलाशी ली गई तो उनके जेबों से अलग -अलग पुरियों में नशीला पदार्थ रखे हुए थे। उनका कहना हैं कि दूसरे की जेब से एक लाख रुपए नगद व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक्स कांटा निकले, जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो अपना नाम ikenna निवासी UMOUERU ANAMBRA NIGERIA हाल छतरपुर नई दिल्ली, AUSTIN @ Wictor NZUVE CHUKWU निवासी IMO STATES OBIZI NIGERIA हाल छतरपुर नई दिल्ली व Yusuf Sani Amed @ SUNNY निवासी ASABA NIGERIA हाल फ्लैट नंबर – 307, घिटोरनी एवेन्यू Close 3rd फ्लोर नई दिल्ली बताया।

Related posts

फरीदाबाद:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पिता को दी बधाई।   

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का आपराधिक गैंग पर खास निशाना: बीते साल 459 गैंग का खुलासा करते हुए 1409 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 12 कुण्डीए यज्ञ महोत्सव सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x