Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारी रामआसरे को निलंबित को लेकर किया चक्का जाम, प्रदर्शन व नारेबाजी की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश उप महासचिव रामआसरे को निलंबित करने के विरोध में फरीदाबाद रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पहले यह धरना और प्रदर्शन केवल 2 घंटे का था लेकिन बाद में कर्मचारियों का मन बदल गया और बाद में कर्मचारी गुंडागर्दी पर उतर आए। कर्मचारियों ने इस विरोध को चक्का जाम का रूप दे दिया। कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकलने नहीं दिया और बाहर जा रही बसों के नीचे लेट गए। मामले को बढ़ते देख एसडीएम, एसीपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कर्मचारी केवल इसी मांग पर अड़े हुए थे कि रामआसरे को तुरंत बहाल किया जाए।
बसों को रोकते और उसके नीचे लेट कर विरोध करते हुए दिखाई दे रहे यह हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी है जो अपने नेता के निलंबन के विरोध में और प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले यह धरना और प्रदर्शन मात्र 2 घंटे का था लेकिन कर्मचारियों को एकाएक मन बदल गया और कर्मचारियों ने अपना विरोध उग्र कर दिया। दरअसल रामआसरे ने हरियाणा सरकार द्वारा 700 बसें हायर करने का विरोध किया था और हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उसी को लेकर हरियाणा सरकार ने रामआसरे को कल निलंबित कर दिया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान की माने तो 700 बसें हायर कर पुणे हरियाणा में चलाने की बात कह रहे हैं। हमारे कर्मचारी उसी का विरोध कर रहे थे जिस के विरोध में हमारे कर्मचारी नेता रामआसरे को निलंबित कर दिया गया। कर्मचारी नेताओं की मानें तो जब तक राम आसरे को बहाल नहीं किया जाएगा जब तक यह चक्का जाम जारी रहेगा।
वही, हरियाणा सरकार द्वारा निलंबित किए गए कर्मचारी नेता राम आसरे की माने तो 7 अगस्त को किए गए विरोध और हड़ताल में शामिल होने की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है। उनकी मानें तो उन्होंने इस हड़ताल में अकेले भाग नहीं लिया था। बल्कि प्रदेश भर के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन केवल उन्हें ही इसके लिए निलंबित किया गया सरकार की क्या मंशा है उनके प्रति मैं नहीं जानता ।उधर,बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार की माने तो एक कर्मचारी को निलंबित करने के विरोध में यह कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीएम की माने तो कर्मचारियों की यह मांग है कि राम आसरे को तुरंत बहाल किया जाए।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अपहृत नगेंद्र की लाश को क्राइम ब्रांच ने नैनीताल स्थित 150 फ़ीट गहरी खाई से किया बरामद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार 8275 एफआईआर लेगी वापिस-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने गांव नेकपुर गोलीकांड के मामले में बिजेंद्र व उसके बेटे प्रवीण को किया गिरफ्तार,रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x