Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बेइज्जती का बदला लेने की नियत से संजय की हत्या उस्तरे से की थी आरोपी सलीम फजरुद्दीन,सुमित,मोहम्मद अली ने,3 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने संजय हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं, जिसमें फजरुद्दीन उर्फ़ फजरू, उसका बेटा सलीम व पडोसी सुमित उर्फ़ सोनी शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी मोहम्मद अली अभी भी फरार हैं। पुलिस की माने तो आरोपियों ने बेइज्जती का बदला लेने की नियत से संजय की उस्तरे से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चौथे आरोपी मोहम्मद अली को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा हैं।

प्रभारी नवीन कुमार का कहना हैं कि नेहरू कालोनी निवासी सलीम की बहन रुक्सार को एक जुलाई 2017 को बहला फुसला कर मृतक संजय शादी करने के नियत से बहला फुसला कर ले गया था।11 महीने अपने साथ रखने के बाद रुक्सार को छोड़ दिया था। उनका कहना हैं कि रुक्सार के पिता फजरुद्दीन उर्फ़ फजरू , भाई सलीम ने इस बेइज्जती का बदला लेने की योजना बना ली जिसमें अपने भतीजे मोहम्मद अली व पड़ोसी सुमित को भी शामिल कर लिया। उनका कहना हैं कि फजरुद्दीन उर्फ़ फजरू , सलीम , मोहम्मद अली व सुमित ने योजनाबद्ध तरीके से 16 अगस्त को शराब पीने बहाने के एनएच -3 के पहाड़ियों में ले गया। वहां पर संजय को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उस्तरे से काट कर उसकी हत्या कर दी और वहीँ के झाड़ियों में छिपा दिया। उनका कहना हैं कि डबुआ थाना पुलिस ने शक के आधार पर सलीम को हिरासत में लिया था और जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि संजय की हत्या करके पहाड़ियों के जंगलों में उसने छिपा दिया हैं ,के बाद पुलिस ने उसकी निशान देही पर संजय की डेड बॉडी को बरामद कर ली।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण सड़कों पर हुई जलभराव से हुई दिक्क्तों को भुल जाए और होने वाले फायदे के बारे में सोचिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डा. (प्रोफैसर) राम शंकर कथेरिया मंगलवार को जिले में पधारेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -48 ने एक प्रेमी जोड़े सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, प्रेमिका के महंगे शौक को पूरा करने हेतु लूटपाट किया करते थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x