Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विवेक हत्याकांड डीएलएफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी पंकज व कमल उर्फ़ उज्जवल को किया गिरफ्तार, ईटों से मार कर की थी हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : दो दिन पूर्व सूर्य विहार के पार्ट -3 में विवेक की हत्या के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं, आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। यह दोनों आरोपियों ने विवेक की मामूली बात को लेकर ईटों से मार मार कर हत्या कर दी थी।
प्रभारी नवीन कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने पंकज निवासी मकान न. 106 नजदीक सूरज बिल्डर ,पार्ट -3 व कमल उर्फ़ उज्जवल निवासी मकान न. 353 पीर बाबा रोड ,हनुमान मंदिर ,सूर्य विहार पार्ट -3,फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि 16 -17 की रात को सूर्य विहार पार्ट -3 में सूरज बिल्डर ,गली न. 3 कमल उर्फ़ उज्जवल , दीपक उर्फ़ हड्डी व पंकज एक साथ बैठे हुए थे उस वक़्त रात के दो बज रहे थे। उनका कहना हैं कि उस दौरान बदरपुर बॉर्डर की तरफ से विवेक ,कुलदीप व विनोद आए और इन तीनों को विवेक ने कहा कि इतनी रात को यहां पर क्या कर रहे हो,यह बात को सुन कर पंकज तैस में आ गया और विवेक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
उनका कहना हैं कि जब कुलदीप ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसके सिर में ईटों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर निचे सड़क पर गिर गया। इसके बाद पंकज व कमल उर्फ़ उज्जवल ने विवेक पर ईटों पर हमला कर दिया उसे इतना मारा की वह निचे सड़क पर गिर गया। इस घटना की सूचना विनोद ने कुलदीप के घर वालों को दे दी, उसके घर वाले मौके पर पहुंच कर कुलदीप व विवेक को ईलाज हेतु हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया और कुलदीप का अभी ईलाज चल रहा हैं। उनका कहना हैं कि आज आरोपी पंकज व कमल उर्फ़ उज्जवल को गिरफ्तार कर ,अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस ने दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का आभार जताया

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेट्रो अस्पताल में आज बडखल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने लेडीज क्लब की विधिवत रूप से शुरूआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x