Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : एचएसआइआइडीसी के पटवारी हत्याकांड में एसआईटी ने आज दो अपराधी को किया गिरफ्तार, कारण बोई हुई फसल को जोतना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : मानेसर में एसएचआईआईडीसी के पटवारी की हत्या व उसके ड्राईवर को गोली मार कर घायल करने के मामले में दो अपराधी को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किए हैं। हत्या का कारण पटवारी के द्वारा आरोपी के बोई हुई फसलों को जोतना बताया गया हैं। बीते दिनों पटवारी व उसका ड्राईवर अपने कार में बैठे हुए थे उस दौरान पकडे गए अपराधी ने इन दोनों पर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी,जिसमें पटवारी ईश्वर सिंह की मौत मौके पर ही गई थी और उनका ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
एसीपी धर्मवीर सिंह की देखरेख पटवारी ईश्वर सिंह हत्याकांड में एसआईटी टीम गठित की गई थी और गठित टीम ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो उसका सुई अभिमन्यु उर्फ़ मन्नू व रामेश्वर उर्फ़ भांड निवासी मानेसर पर जाकर अटक गई और टीम ने आगे की जांच हेतु दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया और जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो दोनों अपराधी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछने पर अपराधी अभिमन्यु व रामेश्वर ने कहा कि पटवारी ईश्वर सिंह ने उसकी बोई हुई फसलों को जोत कर बर्बाद कर दिया था। इसी बात से दोनों अपराधी नाराज थे। उसे गोली मार दी जिसमें पटवारी ईश्वर सिंह की मौत हो गई और उसका ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related posts

जिला में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए 38 अस्पताल सूचीबद्ध है, 17 अस्पतालों को जोड़ा जाएगा।

Ajit Sinha

एनएसडी के सीनियर कलाकार युवराज शर्मा ने प्रचार अमले को सिखाई रंगमंच व प्रस्तुति की बारीकियां

Ajit Sinha

उधार दिए 30 हजार रुपए मांगने पर 46 वर्षीय एक कंपनी के कैशियर की हत्या करने के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x