Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आज मंत्री श्रीमती कविता जैन ने बहादुर पुलिस कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :72वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज गुरूग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कविता जैन, मंत्री, हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया,जिनमें इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ,क्राइम ब्रांच में प्रभारी के रूप में तैनात हैं तथा सज्जन कुमार कई खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभी हाल ही में इन्होंने मोस्ट वांटेड व 1 लाख रूपए से अधिक के इनामी बदमाश अमित डागर को भी मुठभेड़ के बाद काबू किया था।
इसके बाद सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार क्राइम ब्रांच में प्रभारी के रूप में तैनात हैं तथा इन्होंने कई खूंखार अपराधियों व छीना झपटी के कई गैंग को काबू किए हैं। इसके अलावा एएसआई पंकज कुमार क्राइम ब्रांच में तैनात इस एएसआई I ने क्राइम कंट्रोल के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इसके अतिरक्त सिपाही लुकमान खान क्राइम ब्रांच में तैनात इस सिपाही को इसकी अदम्य बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। लुकवान खान ने हाल ही में फरीदाबाद में गुरुग्राम कैनाल में डूब रहे एक व्यक्ति को अपनी जान की परवाह ना करते हुए बुजुर्ग मंगल सिंह को बचाया था। इसके बाद मार्च पास्ट में गुरूग्राम पुलिस की महिला टुकड़ी ने प्रथम व पुरूष टुकड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जिनके लिए मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।

Related posts

हरियाणा के युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के रूप में सेवा करने का सुनहरा मौका

Ajit Sinha

बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना 31 मार्च तक बढ़ाई – अमित खत्री

Ajit Sinha

आरटीसी भोंडसी में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच नंबर-90 का दीक्षांत समारोह आयोजित, 978 प्रशिक्षु सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x