Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : राष्टीय बाल अधिकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने सेंट्रल थाने में डीएवी, स्कूल सै. 14 व ग्रेंड कोलंबस स्कूल सै.16 के खिलाफ केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली से आदेश प्राप्त हुए हैं कि फरीदाबाद के दो स्कूल जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर -14 व ग्रैंड कोलंबस स्कूल, सेक्टर -16 ए में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली को शिकायत की है कि उनके बच्चों का शोषण कर रहे हैं ।
अभिवावकों ने शिकयत की, स्कूल प्रशासन ने बच्चों का रिजल्ट रोकने व बच्चों के शोषण की धमकी दी। इस मामले को अभिभावकों ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत कर दी । उन्होंने बताया कि दिल्ली से आए हुए आदेशों के तहत नगराधीश बलिना व जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर वर्मा के द्वारा उन दोनों स्कूलों पर कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए हैं। नगराधीश बलिना ने बताया कि दोनों स्कूलों के प्रशासनिक अधिकारियों पर एफ. आई. आर दर्ज करने के लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेज दिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली ने कहा है कि जिला प्रशासन बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करें और प्राथमिकता के आधार पर ही बच्चों का नामांकन तुरंत करवाने की निर्देश दिए। उधर , पुलिस प्रशासन का कहना हैं कि दोनों स्कूलों के खिलाफ सेंट्रल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दी गई हैं और इसके आगे जांच शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने आज 23 इकाइयों को किया सील।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तैयार हुआ आंकलन प्रपत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस महानिदेशक बी.एस संधू ने क्राइम कंट्रोल के संबंध में प्रदेश की सभी उच्च अधिकारियों,सभी एसपी के साथ गोष्टी हुआ सम्पन्न ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x