Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने हथियारों से भरे प्लास्टिक के कट्टे के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार, खेप मथुरा ले जा रहा था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज एक शख्स को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, 315 बोर ,एक देशी डोगा 312 बोर , दो देशी कट्टे , थ्री लाइव कार्टेज व इलाइट यूज़ कार्टेज बरामद किए हैं, पकडे गए आरोपी के खिलाफ सेक्टर -58 थाना पुलिस ने 25-54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
प्रभारी अनिल छिल्लर कहना हैं कि उनकी टीम ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ के नजदीक जेसीबी मशीन कंपनी के पास से गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नानक चंद निवासी गांव बिलोडा ,जिला मथुरा ,उत्तरप्रदेश बताया। उनका कहना हैं कि नानक चंद 15 दिन पहले ही अपने रिश्तेदार गांव नरहावली ,बल्लभगढ़ में आया था। शुक्रवार को वापिस अपने घर मथुरा जाने के लिए जैसे ही वह बस अड्डे के समीप पहुंचा तो एक शख्स ने उसे एक सफ़ेद रंग का कट्टा पकड़ा दिया जिसे लेकर वह मथुरा जा रहा था। उनका कहना हैं कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। जब पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से एक देशी कट्टा 315 बोर , टू देशी कट्टे 312 बोर , एक देशी डोगा, थ्री लाइव कार्टेज व इलाइट यूज़ कार्टेज निकले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उनका कहना हैं कि इन हथियारों को सप्लाई करने हेतु मथुरा ले जाया जा रहा था और उसके खिलाफ सेक्टर -58 थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी नानक चंद को गिरफ्तार कर लिया

हैं।

Related posts

फरीदाबाद : जनसूचनाओं में लापरवाही बरतने वाले दोषी अधिकारी पर आयोग की ओर से 25000 का जुर्माना लगाया जा सकता है

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1561 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ajit Sinha

यातायात पुलिस ने 428 ड्राइविंग लाइसेंस किए रद्द,13257 वाहनों के काटे चालान,1 25 ऑटो तथा 759 पुराने वाहनों को किया इम्पाउंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x