Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : गांव मांगर में आज सांय दो तेज रफ़्तार कारों की आमने -सामने की जबरदस्त टक्कर में एक शख्स की मौत ,दो लोग गंभीर रूप से घायल ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मांगर में आज सांय के वक़्त दो कारों की आमने -सामने की हुई जबरदस्त टक्कर में एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सै. 21 स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं, मृतक गुलशन के शव को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वाला गुलशन उम्र 30 साल व दोनों घायल दो अलग -अलग कार में सवार थे, इनमें से एक कार रोंग साइड में तेज रफ्तार में था और सामने से आ रही कार भी तेज रफ़्तार में थी और इस बीच दोनों कारों की आमने -सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई , एक कार में सवार गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे कार में दोनों शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की माने तो दोनों घायलों को सेक्टर -21 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा हैं। मृतक गुलशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस से 263 किलों चांदी सहित 3 लोगों को पकड़े हैं,कीमत 75 लाख बताई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के वी. के. वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी मेरी आवाज सुनों, मेरे मकान से एनसीजेड हटाओं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस ने केमिकल लैब का किया भंडाफोड़, आइवरी कोस्ट के नागरिक द्वारा चलाई जा रही थी लैब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x