Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई फरीदाबाद ने किया जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन,ज्ञापन सौपा।

dav

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज प्रदर्शन की कड़ी में कड़ी को जोड़ते हुए एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर -12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर शहर के सभी सरकारी कॉलेजों में UG कक्षाओं में 20% सीट बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम मैडम मिस बेलिना को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, छात्र नेता विकास फागना, सोनू सैनी, अक्की पंडित, यूसुफ आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।
एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि जिले में कुछ ही सरकारी कॉलेज है जिनमे सभी मे सीटें भर चुकी है और हजारों बच्चे दाखिले से वंचित रह गए है । अत्री ने बताया कि ज्यादातर बच्चो के 65%- 70% तक अंक है लेकिन फिर भी दाखिले नही हो पाए है । ऐसे में स्नातक ( बी.ए , बी.कॉम , बी.एससी, बीसीए, बीबीए ) कक्षाओं में 20% सीट बढ़ा देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इससे पहले एनएसयूआई फरीदाबाद द्वारा 16 जुलाई को नेहरू कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया था तथा 18 जुलाई को मैगपाई चौक पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंका गया था पर यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रदेश की खट्टर सरकार ने अभी तक छात्रों को लेकर कोई कदम नही उठाया है ।
इस मौके पर जिला महासचिव चेतन दीक्षित, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी एवं सौरभ देशवाल ने सामूहिक रूप से कहा कि ज्यादातर छात्र ग्रामीण आँचल से आते है और मध्यम वर्गीय परिवार से आते है तथा प्राइवेट कॉलेजो में फीस ज्यादा होती है तो दाखिल नही ले पाते है । ऐसे में छात्रों का सरकारी कॉलेजो की तरफ ज्यादा रुझान रहता है । अतः फरीदाबाद के छात्रों की माँग को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द सीट बढ़ा दी जाए । इस मौके पर गौरव कौशिक, राजू, रवि वर्मा, शिवम, प्रकाश, मनीष, राहुल, जयंत, कन्हैया, विष्णु, नरेंद्र, संदीप, गौरव, अखिल, मनीष सिंह, राहुल भाटी, आकाश शर्मा, गौरव कुमार, अंकित, मनेश पांचाल आदि मौजूद थे ।

Related posts

फरीदाबाद:स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता 20 जून को ‘जागृति दिवस’ पर करेंगे विश्व व्यापी प्रदर्शन

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर 362 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन पकडे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परचून की दुकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की एक संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 5 गैस सिलिंडर बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x