Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे तीन कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे तीन कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की। इन कालोनियों में अवैध रूप से बने रोड नेटवर्क, भवन सामग्री की दो दुकानें, 2 निर्माणधीन निर्माण , 30 डीपीसी व बाउंड्रीवाल को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया, इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो गांव भूपानी में तक़रीबन 9 एकड़ जमीनों पर तीन अलग -अलग कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, दो भवन सामग्री की दुकानें , एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, दो निर्माणधीन निर्माण , 30 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने बुल्डोजर सहायता से आज धवस्त कर दिया गया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे। तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार , अजरुद्दीन व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में खोले गए शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने कमिश्नर जी अनुपमा को ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन ने आज मौजूदा स्थितियों को देखते हुए मैक्रो कंट्रक्शन ज़ोन में प्रतिबंध लगाए गए है-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुमित गुर्जर एनकाउंटर की हो सीबीआई जांच: राकेश भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x