Athrav – Online News Portal
Uncategorized

बीजेपी के खाते में आ सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें : उत्तर प्रदेश चुनाव

 विनय  सिंह :  यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद जो सर्वे सामने आया है उसके मुताबिक राज्य में बीजेपी को 403 सीटों में से 178-188 सीटें मिलेंगी। वहीं दूसरे नंबर पर सपा-कांग्रेस गठबंधन है जिसे 169-179 सीटें मिलेंगी। सर्वे के अनुसार, बसपा को 39-45 सीटें और और अन्य को 1-5 सीटे मिलेंगी। ये ओपिनियन पोल इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस का है।

इस ताज़ा सर्वे के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा 35% वोट बीजेपी के खाते में जाएंगे। वोट के मामले में सपा-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी को 33% के साथ टक्कर दे रहा है। 20% वोट बीएसपी को जाएंगे और 12% वोट अन्य पार्टियां ले जाएंगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में मतदान 1 फरवरी को होगा। राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। वहीं, 11 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव के नज़दीक आते ही एक के बाद ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद दो और सर्वे सामने आए। एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे में सपा-कांग्रेस की सरकार बनने के आसार बताए गए हैं। इस सर्वे के अनुसार, राज्य की कुल 403 सीटों में 187-197 सीटें सपा-कांग्रेस को मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी इस गठबंधन के बाद काफी पिछड़ गई है। उसे 118-128 सीटों में सब्र रखना पड़ सकता है। वहीं बीएसपी के खाते में 76-86 सीटें आ सकती हैं। वहीं टाइम्स नाऊ का सर्वे इससे अलग परिणामों की तरफ इशारा करता है। इसमें दावा किया गया है कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी वह भी पूर्ण बहुमत के साथ। इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 34 प्रतिशत वोट के साथ राज्य की 403 सीटों में से 202 सीटें मिल सकती हैं।

Related posts

चेन्‍नई के एक वेटर ने तकनीक सुधारने में की थी सचिन तेंदुलकर की मदद..

Ajit Sinha

थोक मुद्रास्फीति बढ़ने पर भारतीय उद्योग जगत की ब्याज दर घटाने की मांग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिर्फ 500/- रूपए के लिए मेरे हाथों अपने ही साथी का क़त्ल हो गया, आरोपी नन्हें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x