Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : देहरादून एक्सप्रेस में एक 34 वर्षीय नाइजीरियन महिला की रहस्मय परिस्थियों में हुई मौत,महिला दिल्ली से मुंबई जा रहीं थी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात देहरादून एक्सप्रेस में एक नाइजीरियन 34 वर्षीय एक महिला की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। जीआरपी पुलिस की माने तो महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। नाइजीरियन महिला की मौत की खबर देने हेतु नाइजीरियन एम्बेसी में पुलिस गई थी,पर शनिवार की छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद थी और इस लिए वहां पर उपस्थित सुरक्षा गार्ड को कागजात सौप दी गई हैं।

जीआरपी डीएसपी महेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक नाइजीरियन महिला की मौत देहरादून एक्सप्रेस के कोच न. ए बी 1 ,बर्थ नंबर 19 में मरी अवस्था पड़ी हैं ,यह ट्रैन निजामुद्दीन से मुंबई के लिए चली थी। जैसे ही यह ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उनकी टीम के लोग उस कोच में पहुंच गए तथा महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उनका कहना हैं कि मृतक महिला की उम्र तक़रीबन 34 साल हैं और उसका नाम IGBINOSUN JOHN हैं,जब उनकी टीम ने बैग बगैरह की जांच की तो पता चला तो मृतक महिला का ईलाज आल इंडिया मेडिकल सेंटर ,दिल्ली में चल रहा था। वह देहरादून एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के निजामुद्दीन से मुंबई के लिए चली थी पर उसके कुछ देर के बाद ही उसकी बर्थ पर मौत हो गई।उनका कहना हैं कि नाइजीरियन महिला की मौत की खबर देने हेतु नाइजीरियन एम्बेसी ,दिल्ली में पुलिस गई थी पर शनिवार की छुट्टी होने के कारण एम्बेसी आज बंद थी पर उन्होंने इस जुडी हुई कागजात वहां पर उपस्थित सुरक्षा गार्ड को सौप दी हैं और महिला के शव का पोस्टमार्टम बादशाह खान अस्पताल में सोमवार को कराया जाएगा।

Related posts

कुदरत की मार को आंचल की शीतल छाया ने दी राहत तो उमा ने खुद को किया साबित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सेक्टर सुपरवाइजर किए गए नियुक्त : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 1000 अवैध पेंटाजोनिक नशीले टीकों सहित दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x