Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कपडे की कंपनी में आज देर सांय लगी भयंकर आग, आग बुझाने में लगी करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियां, करोड़ों का नुक्सान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एक कपडे की कंपनी में आज देर सांय करीब 6 बजे भयंकर आग लग गई , लगी आग को बुझाने में तक़रीबन एक दर्जन दमकल की गाड़ियां लगी हुई थी। घटना स्थल पर स्वंय एसीपी सराय यशपाल खटाना व सराय खब्जा थाने के एसएचओ महेश कुमार मौजूद थे और हालात पर नजर बनाए हुए थे। इस आग में करोड़ों के नुक्सान होने अनुमान हैं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के कार्य किए जा रहे थे।

एसएचओ महेश कुमार बताते हैं कि उन्हें करीब सांय 6 बजे सूचना मिली की कि नेशनल हाइवे 2 स्थित यूनिक इंटरप्राइजेज में कपडे बनाने का कार्य किया जाता हैं। उस कंपनी में भयंकर आग लगी हैं। इसके तुरंत बाद उन्होनें फायर बिग्रेड की गाड़ियों को सूचना दे दी। इसके बाद वह स्वंय अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर एक -एक करके दमकल की तक़रीबन 10 -12 गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद में एक नए कोरोना संक्रमित केस बढ़ कर उसकी कुल संख्या 74 हो गई हैं, फैलते कोरोना वायरस को रोकना जरुरी हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम उड़न दस्ता की नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप,घोटाले उजागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पर्वतीया कॉलोनी के चौकी इंचार्ज सस्पेंड, और रिश्वत लेते हुए पकडे गए पुलिस कर्मी (एसपीओ) बर्खास्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x