Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मानव रचना की छात्रा का जिनीवा में हुआ सलेक्शन ,मकेनिकल इंजीनियरिंगकी छात्रा आशलेषा शर्मा का हुआ CERN के लिए चयन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज की छात्रा आशलेषा शर्मा का टेक्निकल स्टूडेंट प्रोग्राम CERNमें चयन हुआ है। आशलेषा शर्मा मकैनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा हैं। CERN न्यूक्लियर रिसर्च की यूरोपियन संस्थान है और पूरे विश्व की सबसे बड़ी न्यूक्लियर और पार्टिकल फिजिक्स लैब है।
आशलेषा को हर महीने दो लाख चौबीस हजार रुपए का स्टाइपेंड और यात्रा का खर्चा दिया जाएगा। छात्रा का चयन विश्वभर के 30 सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से हुआ है। भारत में से पाँच बच्चों का चयन हुआ है जिनमें तीन आईआईटी, एक बीएचयू और एक मानव रचना की छात्रा है।आशलेषा को बधाई देते हुए MRIIRS के डीन अकैडमिक्स डॉ.नरेश ग्रोवर ने कहा कि,यह आशलेषा की मेहनत का फल कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। हमें गर्व है कि वह विदेश में देश के साथ-साथ मानव रचना का नाम भी रोशन करेंगी।

Related posts

सरकारी महिला कॉलेज में छात्रा यौन शोषण के मामले में तीसरे आरोपी लेक्चरर ने अदालत में किया सरेंडर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने अपने पुलिसकर्मियों के संग खेली होली, पुलिस कमियों को भेजी मिठाइयां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 40 वर्षीय एक शख्स की गला घोंट कर हत्या, जुर्म छुपाने के उद्देश्य से बाईपास के पास फेंका, लाश की पहचान हुई नहीं,केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x