Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा : के. के. राव होंगें गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर :पुलिस महानिदेशक एसएस संधू ने एक एडीजीपी सहित 8 आईजी के किए तबादले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा : पुलिस महानिदेशक एस.एस. संधू ने आज तुरंत प्रभाव से एक एडीजीपी ए.एस चावला सहित 8 पुलिस महानिरीक्षकों के तबादले किए हैं, इसमें पंचकूला व गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक के. के. राव को गुरुग्राम और चारु बाली को पंचकूला का पुलिस कमिश्नर लगाया गया हैं। इस तबादले की लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
पुलिस महानिरीक्षक के.के राव को भौंडसी आईआरबी से बदल कर उन्हें गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौपी गई हैं। पुलिस महानिरक्षक चारु बाली को पंचकूला स्टेट विजिलेंस से हटा कर पुलिस कमिश्नर। पंचकूला लगाया गया हैं,श्रीकांत जाधव को एससीआरबी,मधुबन से बदल कर साऊथ रेंज,रेवाड़ी का पुलिस महानिरीक्षक लगाया गया हैं। पुलिस महानिरीक्षक सुभाष यादव को करनाल से बदल कर स्टेट विजिलेंस,पंचकूला में लगाया गया,नवदीप विर्क को आईजी रोहतक से करनाल रेंज की जिम्मेदारी सौपी गई हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार को बदल कर आई रोहतक लगाया गया हैं। सीएस राव साऊथ रेंज से बदल कर आईआरबी ,भौंडसी लगाया गया हैं।

Related posts

नशा के विरुद्ध: 1169 जगहों पर की गई छापेमारी, 98 एफआईआर दर्ज, 100 लोगों को किया गया अरेस्ट-अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की साइबर नोडल पंचकूला टीम ने ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देने वाली दो कंपनियों के कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने आज सब- इंस्पेक्टर व सेक्टर -25 चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह को किया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x