Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपायुक्त अतुल कुमार ने अधिकारियों की बैठक बुलाई, छुट्टी रद्द।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 21 जून 2018 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने आज लघु सचिवालय के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक बुलाई ।उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने कहां कि 21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाएगा । इसी तरह जिला फरीदाबाद में खेल परिसर के फुटबॉल ग्राउंड में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि योग दिवस में लगभग 30000 युवा योग शिविर में हिस्सा बनेंगे। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह सवेरे 5:15 बजे तक फुटबॉल ग्राउंड में पहुंचे और सारी तैयारियों का सही ढंग से निरीक्षण करें ताकि योगा करने वालो को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने नगर निगम वह हुड्डा के अधिकारियो से कहा कि अगर उस दिन बारिश आ जाती है तो बारिश के दौरान भी योग को सही ढंग से करवाने के उपाय सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने बताया की 20 जून को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जो कि स्टेडियम से शुरू होगी सेक्टर 15- 15 A से होती हुई वापस स्टेडियम पर आकर ही समाप्त होगी। उपायुक्त ने कहा कि 21 जून को कि योग शिविर समाप्त होने पर वहीं पर एक राहगीरी का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन किया जाएगा।
जिसमें प्रशासन की सभी अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि 21 जून को सभी अधिकारी इसमें उपस्थित रहेंगे उन्होंने सभी अधिकारियों वह पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि अगर कोई भी अधिकारी छुट्टी पर है तो 21 जून की सबकी छुट्टी सरकार के आदेश अनुसार कैंसल की जाती है। सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे राहगीरी में विभाग अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर जनता को सरकार की उपलब्धियों बारे बताएंगे।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट बलीना, एस डी एम फरीदाबाद सतबीर मान, एस डी एम बल्लमगढ़ राजेश कुमार, एस डी एम बड़खल विजय चोपड़ा, हुडा प्रशासक अमरदीप जैन के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद थे।

Related posts

30 नए वर्कस्टेशनों के साथ साइबर सुरक्षा हुई और अधिक प्रभावी, डीजीपी ने हरियाणा 112 की बिल्डिंग में किया विधिवत शुभारंभ

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना मरीजों का कल के मुकाबले आज काफी उछाल आया हैं, आज 2366 नए मरीज आए हैं,22 जिलों के आकड़े जाने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपाइयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में कूड़ा घर में तब्दील हुआ साइकिलिंग ट्रैक : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x