Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अब केवल शहरी क्षेत्र नहीं, पूरे जिले की वायु गुणवत्ता पर होगा फोकस : राजेश वर्मा, अध्यक्ष सीएक्यूएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि अभी तक जिला प्रशासन का फोकस मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता पर रहा है, लेकिन भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अब पूरे जिले की वायु गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने आयोग के सदस्यों को निर्देश दिए कि एनसीआर के समूचे क्षेत्र में सभी नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में दो-दो लो कॉस्ट सेंसर लगाए जाएं, ताकि छोटे शहरों और कस्बों में भी वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

वे वीरवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम और झज्जर जिले की नगर निकायों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में आयोग के सदस्य (टेक्निकल) एसडी अत्री तथा सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े भी मौजूद रहे। गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह तथा झज्जर की डीसी वर्षा खंगवाल ने अपने-अपने जिलों में वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में धूल प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा करते हुए श्री वर्मा ने सभी संबंधित एजेंसियों को आयोग द्वारा समय-समय पर जारी वैधानिक निर्देशों का सख्ती से पालन करने और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों तथा खुले स्थानों पर धूल नियंत्रण के उपायों को मजबूत करें। दोनों जिलों में वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने, सड़कों के जीर्णोद्धार तथा छोटे कस्बों में सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।आयोग ने बैठक के दौरानपरिवर्तन स्कीम, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के प्रबंधन तथा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री वर्मा ने कहा कि कचरे का उचित संग्रहण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट को खुले स्थानों पर बिखरने से रोका जाए। उन्होंने बायोमास जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सर्दी के मौसम में खुले स्थानों पर अलाव जलाने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरत के अनुसार पर्याप्त संख्या में रैन बसेरों की व्यवस्था करने को कहा, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए उचित आश्रय मिल सके।सीएक्यूएम अध्यक्ष ने कहा कि सर्दियों के दौरान दिसंबर और जनवरी माह में बायोमास जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना जरूरी है। इसके लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए और ड्रोन के इस्ते माल पर भी काम किया जाए। उन्होंने गुरुग्राम जिला प्रशासन को विशेष रूप से सोहना और पटौदी क्षेत्र में लो कॉस्ट मोबाइल सेंसर लगाने के निर्देश दिए। ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जहां वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है और वहां विशेष निगरानी रखी जाए। यदि किसी स्थान पर सेंसर की रीडिंग अपेक्षा से कम मिलती है तो उसे दूसरे संभावित प्रदूषण प्रभावित स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। बैठक में सीएक्यूएम के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक सर्वे के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में इस योजना के क्रियान्वयन से एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में 40 प्रतिशत तक सुधार दर्ज किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए गए गैस सिलेंडरों की समय पर रिफिलिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आर्थिक या अन्य कारणों से परिवारों को दोबारा लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन वाले चूल्हों का इस्तेमाल न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।बैठक में गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज, मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह, झज्जर के एडीसी जगनिवास, गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र कुमार, गुरुग्राम तथा झज्जर जिला के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 19 बेंच गठित

Ajit Sinha

गुरुग्राम जिला में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बंद की गई निर्माण गतिविधियों के नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा

Ajit Sinha

गुरुग्राम : असली का इंजीनियर, नकली का जज, कभी आईएएस अधिकारी बन कर लाखों की ठगी करने के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x