Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद में शुरू हुई फिल्म ‘कंचा पीस’ की शूटिंग, अब फिल्मी दुनिया में भी चमकेगा औद्योगिक नगरी का नाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की पहचान अब तक उद्योगों और कारोबार के लिए रही है, लेकिन अब यह शहर फिल्म जगत में भी अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। उन्होंने आज फिल्म ‘कंचा पीस’ की शूटिंग का शुभारंभ क्लैप देकर किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग फरीदाबाद में ही होगी और इसके निर्माता से लेकर कलाकारों तक अधिकांश लोग इसी शहर से जुड़े हैं। इसे फरीदाबाद में स्थानीय स्तर पर फिल्म निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ‘कंचा पीस’ एक हास्य प्रधान रोमांचक पारिवारिक फिल्म है, जिसे हर आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

फिल्म की शुरुआत के अवसर पर शहर के उद्योगपति, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग और फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा , डायरेक्टर रामजी बाली, निर्माता डॉ प्रदीप मोहंती, विजय राज, नीरज सूद, हितेश शर्मा, प्रदीप्ता मोहंती, इनामुक हक, मेघना मलिक, अश्वत भट, केसी मोहंती, प्रेमलता देवी, डॉ. प्रतिमा मोहंती, प्रवीण मोहंती, प्रतिष्ठा और उद्योगपति संदीप सिंघल प्रमुख रूप से शामिल रहे। फिल्म के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे शहर की स्थानीय प्रतिभाओं और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

फरीदाबाद के लिए गर्व की बात:
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लिए यह गर्व की बात है कि यहां बनने वाली फिल्म की पूरी शूटिंग शहर में ही की जा रही है। इससे फरीदाबाद की पहचान उद्योगों के साथ फिल्म जगत में भी बनेगी। स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
पहली बार यहां होगी पूरी शूटिंग:
फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि इस फिल्म में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। उनके अभिनय जीवन में यह पहला अवसर है, जब किसी फिल्म की पूरी शूटिंग फरीदाबाद में ही करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। निर्देशक रामजी बाली ने कहा कि किसी फिल्म की पूरी शूटिंग फरीदाबाद में होना अपने आप में बड़ी बात है। यह पारिवारिक फिल्म है और सभी वर्गों के दर्शकों के देखने योग्य होगी। इस तरह के प्रयासों से शहर के लोगों को फिल्म निर्माण से जुड़ने का अवसर मिलेगा। फिल्म निर्माता डॉ.प्रदीप मोहंती ने कहा कि फरीदाबाद को अब तक औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता रहा है। उनका प्रयास है कि शहर का नाम फिल्म जगत में भी पहचान बनाए। पूरी फिल्म की शूटिंग फरीदाबाद में होना इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मरीजों की संख्या अब 211, अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या118 तक पहुंच गई हैं। 

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार के नायब 100 दिन, हिसार- अंबाला एयरपोर्ट व हेलीकॉप्टर सेवा जल्द होगी शुरू – विपुल गोयल

Ajit Sinha

हरियाणा सिविल सर्विस के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x