अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (YEIDA) ने बड़ा फैसला लिया है। 25 नवंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे पर कई खास इंतज़ाम भी किए जा रहे हैं:
सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर फॉग लाइट्स (Fog Lights) लगाई जाएंगी।
पूरे एक्सप्रेसवे पर नई रिफ्लेक्टिव टेप और बड़े चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट होगी और सुरक्षा से जुड़े पैम्फलेट भी बांटे जाएंगे।

वीकेंड और छुट्टियों के दिनों में टोल प्लाजा पर भीड़ से बचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी। इसलिए रफ़्तार पर नियंत्रण रखें, सुरक्षित यात्रा करें, और इस वीडियो को अपने दोस्तों व परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें!”
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

