Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का पट्टा (लीज) ले लिया है-बीजेपी

अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभासांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालयमें एक महत्व पूर्ण प्रेस वार्ताको संबोधित किया और लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 सहित गोल्डमैन सैक्स,आईएमएफ और विश्व बैंक की रिपोर्टों का हवाला देकर कहा कि भारत एशिया की तीसरी सबसेबड़ी शक्ति और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेताहैं।प्रसाद ने भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता, कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा नेटवर्कऔर सांस्कृतिक शक्ति को रेखांकित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर विदेशोंमें भारत की छवि खराब करने और देश की वास्तविक आर्थिक प्रगति की अनदेखी करने का आरोपलगाते हुए उनसे अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों का अध्ययन कर तथ्यपरक बयान देने की अपील की। 

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में घूमकर भारत के प्रति अज्ञानताप्रदर्शित कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को खराब करने के लिए हरसंभव नकारात्मक शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, भारतको गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आज हम सबके सामने ऑस्ट्रेलिया केएक महत्वपूर्ण थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट आई है। यह संस्था वैश्विकरणनीतिक और आर्थिक रुझानों का अध्ययन करती है। लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट एशियापावर इंडेक्स 2026 में एशिया के 27 देशों का 131 मानकों पर अध्ययन किया गया है। इस व्यापक अध्ययन में भारत ने40.5 अंक हासिल किए हैं। वर्ष 2018 के आकलन की तुलना में भारत के अंकों में वृद्धिहुई है।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत एशियाकी तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। भारत के राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव मेंहुई वृद्धि इसका संकेत देती है। भारत की आर्थिक क्षमता और आर्थिक स्थिरता ने इसमेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात भविष्य के संसाधनों में सुधार सेजुड़ी है। भविष्य में संसाधनों के विकास और निवेश की संभावनाओं को लेकर रिपोर्ट कहतीहै कि भारत ने 56.2 अंक हासिल किए हैं। यह भारत की आर्थिक क्षमता और भविष्य की संभावनाओंको दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, कूटनीतिक प्रभाव के मामले में भारत को 70.3 अंकमिले हैं। एक और महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे एशिया में दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिकसंबंधों में स्थिरता के मामले में भारत उन पांच देशों में शामिल है, जिनके अन्य देशोंके साथ आर्थिक संबंधों में गिरावट नहीं आई है। इसके साथ ही भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। प्रसाद ने कहा कि रक्षा नेटवर्क के मामले में इस रिपोर्ट में भारतने 18.6 अंक हासिल किए हैं और दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। इसप्रकार, भारत की रक्षा क्षमता, आर्थिक संबंधों में स्थिरता और कूटनीतिक प्रभाव मेंसुधार हुआ है। भविष्य के संसाधनों और आर्थिक क्षमता के मामले में भी भारत की स्थितिमें सुधार हुआ है। इसके साथ ही भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभराहै। भारत का सांस्कृतिक प्रभाव भी बढ़कर 43.8 अंक हो गया है। यह भारत के संस्कारों,संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। नवंबर 2026 मेंगोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में भारत को वर्ष 2027 में भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाबताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, भारत विकास की गति में चीन से भी आगे रहेगा। अक्टूबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था केविकास का एक महत्वपूर्ण इंजन बताया था। वहीं, अक्टूबर 2026 में विश्व बैंक की रिपोर्टके अनुसार, भारत ने वर्ष 2011 से 2023 के बीच 4.96 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की बात समझते हैं,इसलिए उन्हें यह बताना जरूरी है कि ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट, गोल्डमैन सैक्सकी नवंबर 2026 की रिपोर्ट, आईएमएफ की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट और वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर2026 की रिपोर्ट क्या कहती हैं। ये सभी रिपोर्ट बताती हैं कि भारत की आर्थिक वृद्धिफिर से मजबूत हो रही है। भारत दुनिया में गरीबी कम करने वाला एक महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजनबना है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भारत की बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाहै। ये सभी रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। अब हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कुछ सवाल हैं। मैंने संसद में भी कई बार कहा है कि राहुल गांधीहोमवर्क नहीं करते। आखिर उन्हें पढ़ाता कौन है? राहुल गांधी की पढ़ाई के बारे में तोमैं कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन क्या उनके आसपास के लोग भी बिना पढ़े ही रहते हैं? राहुलगांधी न तो खुद इन रिपोर्टों को पढ़ते हैं और न ही उन्हें जानकारी देने वाले लोग इनरिपोर्टों का अध्ययन करते हैं। ऐसे में विदेश जाकर वे किस आधार पर कहते हैं कि भारतकी अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर है और भारत का भविष्य बेहद निराशाजनक है? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमराहुल गांधी से सीधा सवाल पूछना चाहते हैं कि वे किस आधार पर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्थाका भविष्य बेहद निराशाजनक है और देश में कोई विकास नहीं हो रहा है? हमने भारत की किसीसरकारी रिपोर्ट का हवाला नहीं दिया, बल्कि दुनिया के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय संस्थानोंकी रिपोर्टों के तथ्य आपके सामने रखे हैं। क्या राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करनेका पट्टा (लीज) ले लिया है? राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का पट्टा किससे लियाहै? वे बार-बार विदेश जाते हैं और वहां भारत के खिलाफ बयान देते हैं। बार-बार आलोचनाऔर शर्मिंदगी का सामना करने के बावजूद वे ऐसा करना जारी रखते हैं। राहुल गांधी जब भीविदेश जाते हैं, नियमित रूप से भारत को अपमानित और बदनाम करने वाले बयान देते हैं।राहुल गांधी के बयानों से उन्हें कितनी भी आलोचना झेलनी पड़े, वे अपनी बात कहते रहतेहैं। क्या राहुल गांधी कुछ ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं? राहुल गांधी विपक्षके नेता भी हैं। इसलिए आज हमने उनके सामने ये सभी प्रामाणिक और निर्विवाद तथ्य रखेहैं। हम राहुल गांधी से यही उम्मीद कर सकते हैं कि वे थोड़ा पढ़ें। वे कितना पढ़ेंगे,यह तो हम नहीं जानते, लेकिन कम से कम उनके साथ काम करने वाले लोग उन्हें तथ्यों सेअवगत करा दें। यदि राहुल गांधी खुद नहीं पढ़ते हैं, तो उन के सहयोगी उन्हें बता देंकि वे जो कहना चाहते हैं, कहें, लेकिन भारत की वास्तविक स्थिति भी समझें। प्रसाद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में भी तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं। आज हम पार्टी केराष्ट्रीय मंच से पूरी विनम्रता के साथ अपने प्रधानमंत्री के संयम का अभिनंदन करनाचाहते हैं। मोदी के बारे में राहुल गांधी जिस तरह की बेबुनियाद और शर्मिंदगी भरीटिप्पणियां करते हैं, उन्हें दोहराने की आवश्यकता नहीं है। पहले राहुल गांधी केवल सांसदथे और अब नेता प्रतिपक्ष हैं। आने वाले 10-15 वर्षों में भी उनकी स्थिति इससे आगे बढ़तीनहीं दिखती, बल्कि और नीचे जाएगी। विदेश की धरती से वे जिस तरह के शब्दों का इस्तेमालकरते हैं, वह उचित नहीं है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमें सिखाया है कि विदेशजाते समय देश के राजनीतिक विरोध को वहां मुखर नहीं करना चाहिए। वर्ष 2013 में मैं निजीदौरे पर न्यूयॉर्क गया था। वहां मुझे एक फाउंडेशन में भाषण देना था। उस समय मैं राज्यसभामें विपक्ष का उपनेता था। जब अमेरिकी निवेशकों को मेरे वहां आने की जानकारी मिली, तोउन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। इनमें अमेरिकी और भारतीय, दोनों तरह के निवेशकशामिल थे। वे जानना चाहते थे कि क्या उनका पैसा भारत में सुरक्षित है और कहीं उनकानिवेश डूब तो नहीं जाएगा। एक लॉ फर्म में लगभग 50-60 निवेशकों के साथ मेरी मुलाकातहुई। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि आप चिंता न करें, भारत संभलेगा और वहां सब कुछ ठीकरहेगा। मैंने भारत की कोई आलोचना नहीं की। बाद में जब उन्होंने पूछा कि क्या हमारीपार्टी सत्ता में आएगी, तो मैंने कहा कि हां, हम सत्ता में आएंगे और सब कुछ ठीक होजाएगा। हम विदेश में रहते हुए इसी तरह संयम बरतते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि शायद राहुल गांधी को उनकेपरनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी यही सिखाया होगा कि विदेश नीति के मामले में देशके भीतर एक सहमति होनी चाहिए और विशेष रूप से विदेश में देश के राजनीतिक मतभेदों कोनहीं उठाना राहुल गांधी भारत को बदनाम करने लगते हैं। आज राहुल गांधी ने अपने परिवारकी परंपरा को भी कलंकित किया है। वे विदेश जाकर अपने ही परिवार की परंपराओं को बदनामकर रहे हैं। भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का ध्यान रखना हर भारतीय की जिम्मेदारीहै। विदेश जाकर किसी भी व्यक्ति को अपने देश की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। 

Related posts

हरियाणा के आला नेताओं की बैठक, बनाई गई लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना

Ajit Sinha

अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय पिस्तौल बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी  से 10 पिस्तौल व 40 कारतूस बरामद.

Ajit Sinha

“सच्चे राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास की पहचान सदैव होनी चाहिए”: उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x