Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में महिला अधिवक्ताओं के लिए बार रूम में होगी अलग शौचालयों की व्यवस्था


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार महिला अधिवक्ताओं को बार रूम में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल तथा  मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में बार रूम में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, इस संबंध में सात दिन के भीतर जिलावार स्थिति रिपोर्ट और समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करें। मुख्य सचिव आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में यह आकलन किया जाए कि बार रूम में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। जिन स्थानों पर यह सुविधा नहीं है, वहां इसके निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित बार एसोसिएशनों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। ये निर्देश बार रूम में महिला अधिवक्ताओं के लिए सुविधाओं से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के मद्देनजर जारी किए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के सर्वे एवं आधार कार्ड को स्वीकार करने का मुद्दा उठाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बिल्डर मनमानी पर सख्ती, बिजली कनेक्शन काटने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x