
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हिसार की टीम ने बिजली निगम के एक जेई को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित का नाम रतन है, जो दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) के बड़ोपल, जिला फतेहाबाद में जेई के पद पर तैनात है।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी कि जेई रतन ने उसका बिजली का जुर्माना कम करने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी के निरीक्षक जगजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपित जेई रतन को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

आरोपित रतन के विरुद्ध एफआईआर संख्या 50, दिनांक 19 नवंबर 2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

