Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर 30 लाख रुपए का फ्रॉड करने के एक मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर 30 लाख रुपए का फ्रॉड करने के एक मामले में थाना सदर , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने बुधवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  बंटी कुमार तिवारी निवासी मोहम्मदपुर नीलामी, बरौली, जिला गोपालगंज, बिहार, अभिषेक आनंद निवासी फुलवारी, पटना, बिहार व  मोहम्मद जुबेर निवासी हौजरानी, मालवीय नगर, जिला दक्षिण दिल्ली है। इस मामले में थाना सदर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.11.2025 को एक व्यक्ति ने थाना सदर, गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बताया कि उन्होंने दा एडमिश सॉल्यूशन को उसके बेटे का एमबीबीएस में एडमिशन कराने के लिए 30 लाख रुपए दिए थे। दा एडमिश सॉल्यूशन जेएमडी मेगा पोलिस सेक्टर-48, गुरुग्राम से संचालित होता है, को  जब वह अल्टीमेंट लेटर लेने गए तो इनको ज्ञात हुआ कि इनके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त का मुकदमा  में 03 आरोपितों को दिनांक 16.11.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  बंटी कुमार तिवारी निवासी मोहम्मदपुर नीलामी, बरौली, जिला गोपालगंज, बिहार, अभिषेक आनंद निवासी फुलवारी, पटना, बिहार व मोहम्मद जुबेर निवासी हौजरानी, मालवीय नगर, जिला दक्षिण दिल्ली है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित एमबीबीएस में एडमिशन दिलवाने के नाम पर रुपए लेकर लोगों से ठगी करने की वारदात को अंजाम देते थे। उपरोक्त आरोपितों  के विरुद्ध पश्चिम बंगाल, पंजाब सहित अन्य जगहों पर इसी प्रकार धोखाधड़ी के मुकदमा  अंकित हैं।  आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

नोएडा के फार्म हाउस में चल रही शराब की पार्टी पर रेड से मचा हड़कंप, चार गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट की चेन बरामद।

Ajit Sinha

दक्षता ही सशक्त और मजबूत विद्युत व्यवस्था की आधारशिला है : नन्द लाल शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x