Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति देने की एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते कोर्ट का अहलमद रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने नारनौल की अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार एफआईआर नंबर 44/2019, थाना सदर नारनौल में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सुनाए गए फैसले की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाने के बदले उससे 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की नारनौल यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित  सुमन कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 49, दिनांक 18 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित सुमन कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) गौरव की अदालत में अहलमद के पद पर तैनात था। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह, प्रभारी एसवी एवं एसीबी यूनिट नारनौल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में जितेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), नारनौल मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। मामले की जांच जारी है।

Related posts

पुलिस के लिए सिरदर्द और लोगों के बीच आतंक का कारण बना 45 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली।

Ajit Sinha

एमएलए बादली को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

111 पीएसआई और 17 भर्ती की रंगारंग पासिंग आउट परेड गोवा पुलिस के कांस्टेबलों की बैठक हुई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x