Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तीन औद्योगिक इकाइयां की गई सील, बिजली कनेक्शन काटा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिला में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को सील किया गया तथा बिजली कनेक्शन काटे गए।

आयुष सिन्हा ने बताया कि ये औद्योगिक इकाइयां संशोधित CAQM उत्सर्जन मानकों के तहत पार्टिकुलेट मैटर (PM) उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (APCD) की स्थापना अथवा मौजूदा उपकरणों की रेट्रोफिटिंग करवाने संबंधी संतोषजनक वर्क ऑर्डर प्रस्तुत करने में विफल रही थीं। इसके अतिरिक्त, संबंधित इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप वैध छूट प्रमाणपत्र अथवा पर्याप्तता प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित पर्यावरणीय मानकों एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने वाली इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी विभागों द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड पुलिस ने धोखे से आर्म लाइसेंस लेने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार, उस पर दादरी थाने में हत्या सहित 19 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नगर योजनाकार कार्यालय, पलवल में कार्यरत पटवारी 200000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; पेट्रोल से भरा हिदुस्तान पेट्रोलियम का टेंकर सैनिक कॉलोनी के समीप बीच सड़क पलटा, बह रहे पेट्रोल को ले जानें से पुलिस ने रोका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x