
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने रेवाड़ी जिले में तैनात सहकारी समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देबू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड, पाली की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि सहकारी समिति में तैनात सब-इंस्पेक्टर विक्रांत उसकी सोसायटी की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने के बदले अवैध रूप से रिश्वत मांग रहा है। आरोपित ने शुरुआत में 2,500 रुपये देने और शेष राशि काम पूरा होने के बाद देने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान आरोपित सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को शिकायतकर्ता से 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 48, दिनांक 18 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

