Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

म्यूटेशन दर्ज करने और उसकी कॉपी देने की एवज में 4,200 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 2,200 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण को 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता की जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने की एवज में कुल 4,200 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 2,000 रुपये आरोपित पहले ही ले चुका था, जबकि शेष 2,200 रुपये लेते हुए उसे एसवी एवं एसीबी की टीम ने काबू कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि तोशाम तहसील में तैनात पटवारी कृष्ण उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने और उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने के बदले 4,200 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपित पटवारी 2,000 रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित पटवारी कृष्ण को शिकायतकर्ता से शेष 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में एफआईआर नंबर 46, दिनांक 16 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, एसवी एवं एसीबी यूनिट भिवानी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में संजय मक्कड़, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भिवानी मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 3 आरोपित गिरफ्तार, पूर्व में दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर में करते थे काम

Ajit Sinha

पीएम मोदी को चाहिए की हाथरस की बेटी के साथ अन्याय करने वाले यूपी के सीएम से इस्तीफा मांगें-कांग्रेस- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

मुठभेड़ के दौरान गौ -तस्कर के पैर में लगी गोली, पलवल के सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x