
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की विदेशी सेल,बाहरी जिला की टीम ने आज शुक्रवार को ग्रीस का वीजा हासिल करने की कोशिश करते हुए 4 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहम्मद रियाद हुसैन, निवासी: बांग्लादेश, आयु-28 वर्ष, आसिफ मिया, निवासी: बांग्लादेश, आयु-42 वर्ष, मोहम्मद shawon इस्लाम निवासी: बांग्लादेश, आयु-18 वर्ष व मोहम्मद फ़ारूक़ी हुसैन निवासी: बांग्लादेश, आयु-41 वर्ष है। पुलिस टीम ने ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं और पूछताछ पूरी होने के बाद, उन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। FRRO के समन्वय से निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है।






