
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो शातिर बदमाश घायल हो गए, जबकि कांबिंग के दौरान इनके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू और नोएडा के बसई निवासी राजेश उर्फ ढेडा के रूप में हुई है। वहीं मौके से भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य साथियों—शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को पुलिस ने कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि घटना 1 और 2 नवंबर की दरम्यानी रात की है। सेक्टर-63 पुलिस सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय वे बाइक मोड़कर बहलोलपुर अंडरपास की तरफ भागने लगे। सर्विस रोड पर खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।

पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। जबकि पकड़े गए अन्य दो आरोपियों के पास से दो चाकू और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर है। ये लोग आम जनता को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बैठाते थे और फिर सुनसान रास्तों पर ले जाकर हथियार के बल पर लूटपाट कर उन्हें छोड़ देते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि विकास उर्फ कालू पर लूट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट 22 से अधिक संगीन मुकदमे, राजेश उर्फ ढेडा पर हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर सहित 18 मुकदमे, शंकर शर्मा पर चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मुकदमे, और कपिल कश्यप पर दिल्ली और नोएडा में आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

