
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सरकारी विद्यालय के सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक आस मोहम्मद की सुपुत्री हीना ने हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर मेवात पुनहाना गांव ठैक व फरीदाबाद और पैतृक गांव सुतारी बुलंदशहर का नाम रोशन किया। हिना ने सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षा पास की है। आस मोहम्मद मुख्याध्यापक के 4 बच्चे हैं चारों काबिल है। दोनों बेटे वसीम अहमद व तशीम अहमद कनाडा में पढ़ाई कर वहीं पर इंजीनियर की नौकरी कर रहे हैं। परिवार सहित वहीं रहते हैं। दोनों बेटियों की शादी मेवात में हुई है। दोनों बेटियां कानून की पढ़ाई कर वकालत कर रही है।

बड़ी बेटी हिना ने हाल ही में एडीए की परीक्षा पास कर मेवात का नाम रोशन किया है। बड़ा दामाद अख्तर हुसैन गुरुग्राम कोर्ट में प्रसिद्ध वकील हैं। छोटी बेटी रोजी भी कानून की पढ़ाई कर वकालत कर रही है। छोटा दामाद राशिद हुसैन भी जींद जिले में एडीए सहायक जिला अटॉर्नी के पद पर कार्यरत है। हुसैन ने भी मेवात का नाम रोशन किया है। हिना की एचपीएससी की परीक्षा पास करने की खुशी में बल्लभगढ़ सुभाष कालोनी में उनके पिता के घर स्वागत व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गणमान्य व्यक्तियों व पार्षदगण, नेताओं एवं सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों और सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने संस्था की टीम के साथ पुष्प गुच्छ व पौधा भेंट कर स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि आस मोहम्मद ने सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक रहते हुए बड़ी ईमानदारी व कर्मठता से पूरे जीवन नौकरी कर अपने चारों बच्चों को अच्छी तालीम देकर पढ़ाकर ईमानदारी व देश सेवा का पाठ पढ़ाया है।

उसी की बदौलत आज चारों बच्चे काबिल हुए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। हिना ने सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षा पास कर मेवात व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस मौके पर धौज निवासी समाजसेवी जमशीद ने कहा कि मुख्याध्यापक आस मोहम्मद चार भाई है। मेहरुद्दीन, समी खां, भोले खां चारों के बच्चे अच्छी पढ़ाई कर काबिल हो रहे हैं। इस मौके पर आस -पास क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, नेतागण, समाजसेवी, शिक्षाविद, पार्षदगण मौजूद रहे सभी हिना व पूरे परिवार को शुभकामनाएं देकर बधाइयां देते हुए कहा कि हिना अपने माता-पिता का ही नहीं फरीदाबाद व मेवात व पैतृक गांव सुतारी बुलंदशहर का नाम भी रोशन किया है। हम सभी को इस परिवार व बेटी हिना पर गर्व है। हिना ने सिद्ध कर दिया की बेटियां बेटो से कम नहीं है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

