Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने एक पनीर की दुकान में की छापेमारी की कार्रवाई, 250 किलोग्राम पनीर को किया नष्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा, फरीदाबाद व स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित जे. के. पनीर भंडार की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने लगभग 250 किलोग्राम और 10 किलोग्राम चाप मिले। संयुक्त टीम ने साफ सफाई नहीं होने के कारण मिले लगभग 250 किलोग्राम पनीर को गड्ढे खोद कर उसमें दबा कर नष्ट कर दिया व पनीर और चाप के नमूने भी लिए , जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।  जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

डीएसपी विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नई अनाज मंडी, बल्लबगढ़, फरीदाबाद में जे.के. पनीर भंडार पर मिलावटी पनीर की बिक्री की जाती है। यदि संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया जाए तो अन्य अनियमित्ताए सामने मिल सकती है।

उपरोक्त सूचना के संबंध में उनके  निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व महेंद्र की टीम द्वारा डीओ डा. पुनीत, डा. ईश्वर एवं डा.अश्विनी एफ.एस.ओ. की संयुक्त टीम के साथ जे.के. पनीर भंडार, नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लगभग 250 किलोग्राम पनीर एवं 10 किलोग्राम चाप रखी हुई मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मौके पर पनीर के 2 सैंपल तथा चाप का 1 सैंपल जांच हेतु लिया गया। लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे जाएंगे तथा प्राप्त होने वाली परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। मौके पर उपलब्ध पनीर एवं चाप को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाने योग्य नहीं पाए जाने के कारण नष्ट करवाया गया। 

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम के जोन-द्वितीय, ओल्ड जोन और उनके आसपास के क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण किया

Ajit Sinha

कुशासन से परेशान जनता को मुक्ति दिलाने आए थे धरती पर भगवान श्री कृष्ण : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मनोज शर्मा बनाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य में आज कोर्ट में हुई बहस,फैसला सुरक्षित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x