Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सवा करोड़ रुपए के 673 किलो ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपित को गिरफ्तार-एसीपी क्राइम नवीन शर्मा को सुने वीडियो में।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा, सेक्टर-65 , गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को लगभग सवा करोड़ रुपए के 673 किलो ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपित को गिरफ्तार किए है। ये सभी गांजा उड़ीसा से भिवाड़ी, राजस्थान सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपित प्लास्टिक दानों के बैग्स के बीच गाँजा छुपाकर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे आरोपित,आरोपितों के कब्जा से 23 बैग/कट्टे में भरा कुल 673 किलोग्राम गांजा, प्लास्टिक दानों से भरे 767 बैग व 15 पोट तथा तस्करी में प्रयुक्त 1 टाटा ट्रक पुलिस ने बरामद किया है।आरोपित शाबीर गांजा लेने के लिए फ्लाइट से गया था उड़ीसा। ये जानकारी एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में दिए है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को अपराध शाखा , सेक्टर -65 , गुरुग्राम के इंचार्ज अरुण की टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजीव चौक, गुरुग्राम के निकट एक टाटा ट्रक को काबू करके उसमें प्लास्टिक दानों की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 673 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में लिया है। बरामद किए गए गाँजा की अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपए है।

Related posts

प्रॉपर्टी विवाद के चलते महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की कोलकाता से दिल्ली आकर रेजर से नस काट कर हत्या की गई थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों सहित 4 लोग 300000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 5000 रूपए के इनामी अपराधी तारीफ़ को क्राइम ब्रांच -56 ने 3 साल के बाद अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x