Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी की कार्रवाई: अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत लेते मेडिकल कॉलेज का सहायक गिरफ्तार.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/नूंह:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह सब-यूनिट ने आज मंगलवार को शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात सकरुद्दीन को 22,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता की छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शहीद हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में तैनात सहायक सकरुद्दीन ने छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के एवज में 22,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की नूंह सब-यूनिट ने नियमानुसार ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित सकरुद्दीन को 22,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, नूंह यूनिट के नेतृत्व में की गई।मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

Related posts

लोक देवताओं के रूप में होना चाहिए शहीदों का पूजन: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 17.45 लाख चोरी करने वाले मेवाती गिरोह का खुलासा, तीन अरेस्ट, सात फरार

Ajit Sinha

पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और क्राइम इंचार्जों ली बैठक, दिए सख्त निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x