Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:52 पालों के निर्णय को लागू करने के लिए गांव खेड़ी कलां में पूरे गांव की सर्वजातीय पंचायत का आयोजन ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:52 पालों के निर्णय को लागू करने के लिए गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद में पूरे गांव की सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुरारीलाल ने की एवं संचालन छोटू राम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने किया। पंचायत में सभी जातियों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया सर्वप्रथम सत्यपाल नरवत ने समाज में बढ़ती हुई कुरीतियों को रोकने के लिए 6 सितंबर 2026 को गांव मंडकोला, (पलवल) में 52 पालों की महापंचायत में जो निर्णय लिए गए उनको पढ़कर सुनाया एवं विस्तार से उन पर प्रकाश डाला।

अब सभी समाजों में शादी विवाह एवं अन्य उत्सवों में दहेज व फिजूलखर्ची तथा असीमित लोगों का उत्सवों में आना-जाना बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जैसे सगाई में, गोद भराई में, लग्न में, बारात में, भात में, छूछक में, काज बतियारी, मृत्यु भोज आदि में अधिक प्रचलन बढ़ गया था। उत्सवों में डी.जे. को ऊंची आवाज में चलाना एवं शराब का अधिक प्रचलन बढ़ गया। सभी समाजों में समगोत्र विवाह, प्रेम विवाह, लिविंग रिलेशनशिप, समलैंगिक शादी बढ़ रही है। जो सामाजिक तौर पर गलत है। चाहे कानून मान्यता देता हो।

इन सभी सामाजिक कुरीतियों को लेकर 52 पालो ने अपने निर्णयों में जो अधिकतम सीमा तय की है एवं आदमियों की संख्या सीमित करी गई है तथा जिस भाई को अपने अधिक भाईचारे, रिश्तेदारों एवं यार दोस्तों को दावत देनी है तो छूछक व कथा के प्रोग्राम में पूरी छूट दी गई है। खेड़ी कलां गांव की सभी बिरादरी इन निर्णयों का पूर्ण रूप से पालन करेगी। ऐसा पंचायत में निर्णय लिया गया है और जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके उत्सव में कोई नहीं जाएगा। गांव में इन नियमों को लागू कराने के लिए मोहल्ले वाइज कमेटी बना दी गई है तथा एक कमेटी गांव लेवल की बना दी गई है। पंचायत में मुख्य रूप से कमल सिंह, रणवीर सिंह, बच्चू फौजी, धर्मवीर चेयरमैन, पंडित गोपाल शर्मा, ग्यासी राम पूर्व सरपंच, परमेश्वरी प्रजापति, राजेंद्र सोलंकी, जितेंद्र वाल्मीकि, धर्मवीर (धर्म), रामवीर, हेतलाल, प्रकाश, मंगली राम, सूबेदार देशराज, दीपचंद पहलवान, पूर्व सरपंच जिले सिंह, प्रभु दयाल उदयवीर नंबरदार जितेंद्र नरवत, महेंद्र, पंडित प्रभु दयाल, पंडित भरती, नवल सिंह, हुकमचंद मास्टर, देवी राम आदि उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वृद्धावस्था पेंशन के बारे में बुजुर्गों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विमला हत्याकांड में फरार चल रहे 5000 रूपए के इनामी आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने आज नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार लोगों को सै. 16 न्यू अनाज मंडी से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x