Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति के प्रधान अनुराग आलोक ने अपनी टीम को और दुर्गोत्सव -2026 में सहयोग करने वालों का किया धन्यवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति के बैनर तले कम्युनिटी सेंटर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गोत्सव -2026 को शानदार बनाने वाले टीम को उपरोक्त संस्था के प्रधान अनुराग आलोक ने तहे दिल से धन्यवाद किया है। साथ में दुर्गोत्सव -2026 में पूर्ण रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी दिल से धन्यवाद किया है। खासतौर पर युवी बिल्डर के सीएमडी शुभम अग्रवाल का धन्यवाद किया है जिन्होंने 20000 रुपए की राशि से बहुत सुंदर स्वागत गेट बनवाया। 

साथ में दुर्गा पूजा में आने वाले हजारों ग्रीन फील्ड के निवासियों का भी दिल से धन्यवाद किया जिन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर, आयोजित दुर्गा पूजा को एक शानदार और यादगार पल बना दिया। अनुराग आलोक ने इसी तरह से अगले वर्ष दुर्गोत्सव -2027 में सहयोग करने और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोगों से हमेशा अपना आशीर्वाद और अपना प्यार बनाए रखने की अपील की। दुर्गोत्सव -2026 को सफल बनाने में उपरोक्त संस्था के प्रधान अनुराग आलोक, विनायक अधिकारी, संतोष रॉय, रक्तिम सरकार, राम आशीष, निर्देश पूरी, देवेंद्र सिंह, अनामिका रॉय, मोहोर गुहा, श्रिया सिंह, शुभ्रा पॉल व पापिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।     

Related posts

पलवल: फरीदाबाद विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना ने अंतर्राष्ट्रीय जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन को लेकर बड़खल विधानसभा में बैठक का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x