Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

37 स्थानों पर होगा रावण दहन, 20 स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
दशहरा पर्व और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे जनपद में सिविल पुलिस, पीएसी, अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस को मिलाकर लगभग ढाई हजार जवानों को तैनात किया गया है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि रामलीला मैदानों, रावण दहन स्थलों और विसर्जन घाटों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

गौतमबुद्धनगर में कुल 12 बड़े पंडाल और 176 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन व प्राधिकरण के सहयोग से 20 प्रमुख विसर्जन स्थल और कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही, जनपद के तीनों जोन—नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा—में कुल मिलाकर 37 स्थानों पर रावण दहन के आयोजन प्रस्तावित हैं। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया में नोएडा जोन 5 प्रमुख रामलीलाओं का मंचन होता है, जहाँ रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। सभी जगहों पर पीएसी, सिविल पुलिस और राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए प्राधिकरण की ओर से बनाए गए कृत्रिम तालाबों पर भी टीमें लगातार मॉनिटरिंग करती रहेंगी ताकि सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सकें। लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मी पूरी व्यवस्था को संभाल रहे हैं।”

जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पूरे जिले में सिविल पुलिस, पीएसी, अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस को मिला कर लगभग ढाई हजार जवानों को तैनात किया गया है। रामलीला मैदानों, रावण दहन स्थलों और विसर्जन घाटों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है, वहीं संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी जारी है।राजीव नारायण मिश्र ने कि आज कमिश्नरेट क्षेत्र में 46 प्रतिमाओं का विसर्जन और 32 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम। जबकि 21 अक्टूबर को सबसे अधिक 124 प्रतिमाओं का विसर्जन और ग्रेटर नोएडा में 2 स्थानों पर रावण दहन। जबकि 22 और 24 अक्टूबर को शेष प्रतिमाओं के विसर्जन और 24 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा जोन में 3 स्थानों पर रावण दहन के साथ उत्सव संपन्न होगा। उन्होने आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और त्योहारों के दौरान यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related posts

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या कर दी गई , आरोपित घटना स्थल से हुआ फरार।

Ajit Sinha

मोटो जीपी रेस में फाइनल मुकाबले में इटेलियन राइडर मार्को बेजेची ने मारी बाजी और बने चैंपियन  

Ajit Sinha

डेरी मालकिन को हथियार के बल पर बंधक बना कर रंजिशन डकैती की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपितों किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x