Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खोया हुआ फोन वापस पाकर छलकी खुशी, नोएडा पुलिस ने 108 लोगों को दिया नवरात्रि का शानदार तोहफ़ा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 मिशन शक्ति अभियान 6.0 और मिशन सहयोग के अंतर्गत नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और सेक्टर-58 थाने की टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 108 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कीमत करीब ₹25 ख आंकी गई है। नवरात्रि के अवसर पर पुलिस ने इन फोनों को बरामद कर लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

अक्सर भीड़-भाड़ वाले बाजारों, ऑटो, कैब, बस या मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों के फोन छूट या गिर जाते हैं। कई लोग तो इनके दोबारा मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे। लेकिन नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम और महिला पुलिसकर्मियों की तत्परता ने तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन 108 फोन को ट्रेस किया।

 फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। शालिनी माथुर कहती है कि रियली थैंक्स ए लॉट, दिल से शुक्रिया पूरी पुलिस टीम का। सतीश कुमार कहते है पहले मेरे पांच फोन खो चुके हैं, छठा फोन मुझे यूपी पुलिस के जरिए वापस मिला है। बहुत खुशी हुई।” नेहा का कहना है कि हमें बहुत खुशी मिल रही है कि हमारा फोन मिल गया… हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी. एडीसीपी नोएडा  का कहना है कि सीपी  के निर्देशन में हमारी सीईआईआर टीम और थाना सेक्टर-58 की टीम द्वारा 108 मोबाइल रिकवर किए गए। इसमें विशेष बात यह रही कि हमारी महिला आरक्षियों और टीम ने मेहनत कर यह सफलता पाई। अधिकांश फोन महिलाओं के थे, जिन्हें नवरात्रि के अवसर पर मातृशक्ति को सुपुर्द किया गया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य से न सिर्फ नागरिकों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि त्योहार से ठीक पहले लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है।”

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात ऑटो नहीं रोकने पर ऑटो चालक की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, उसका साथी गंभीर रुप से घायल है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में रामलीला का मंचन पांचवें दिन भी जारी है, 2 दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने भी बाधा नहीं डाल पाई -वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन महंगी, यीडा का 11 हजार करोड़ का मेगा बजट पास, यीडा की 89वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x