Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली त्रासदी, एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव नगला श्रीपदम में एक ही परिवार के 5 सदस्यों—पति, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नगला श्री पदम में शनिवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक ही घर के पांच लोग बिस्तर पर मृत पाए गए। मृतकों में 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता, 11 वर्षीय बेटा लड्डू, 7 वर्षीय बेटी मिष्टी और 3 वर्षीय बेटा साक्षात शामिल हैं। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार रात में मेला देखकर घर लौटा था। घर आने के बाद सभी सदस्यों ने नूडल्स (मैगी) बनाकर खाई थी और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब बच्चे स्कूल और परीक्षा के लिए नहीं जागे, तब कमरे में जाकर देखा गया तो पांचों के शव बिस्तर पर पड़े मिले।

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने बारीकी से पड़ताल कर खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ग़्रेटर नोएडा एस.के. सिंह  ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र की यह बेहद दुखद घटना है, जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग से मौत का मामला लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फूड सेफ्टी व फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। एक हंसते-खेलते परिवार के पांच सदस्यों की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।क्या यह वाकई नूडल्स खाने से हुई फूड पॉइजनिंग का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Related posts

फरीदाबाद: फतेहपुर तगा के एक मकान के एक कमरे में एक 15 साल के लड़के की लाश कपडे में लिपटी मिली हैं, हत्या केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:68 वर्षीय एक स्क्रैप व्यापारी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Ajit Sinha

मुठभेड़: ज्योति बाबा गैंग का कुख्यात गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट, 12 पिस्तौल व 47 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x