Athrav – Online News Portal
नोएडा

आंधी का कहर, निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियां चकनाचूर, बड़ा हादसा टला.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में आज अचानक आए मौसम के बदलाव और आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते एक निर्माणाधीन इमारत की विशाल शटरिंग अचानक भरभराकर पड़ोस की कंपनी की पार्किंग में जा गिरी। इस अप्रत्याशित हादसे में पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियां मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि उस समय गाड़ियों में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड  की पार्किंग में विशाल शटरिंग भरभराकर जा गिरी। जिसकी चपेट आ कर 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसा दोपहर बाद थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुआ मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान ‘आइथम हाइट्स’ नामक निर्माणाधीन परिसर में ऊंचाई पर लगी लोहे और लकड़ी की भारी शटरिंग तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सकी और उखड़कर सीधे बराबर में स्थित ‘ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ की पार्किंग में जा गिरी।

 शटरिंग गिरते ही मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई और अफरा-तफरी मच गई। जब कर्मचारी बाहर निकले, तो देखा कि पार्किंग स्थल पर पार्क की गई 14 गाड़ियां भारी लोहे के पाइपों और तख्तों के नीचे दब चुकी थीं। गाड़ियों की छतें, शीशे और बोनट पूरी तरह पिचक गए। हालांकि, सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई भी व्यक्ति पार्किंग में मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी भी तरह की जनहानि या चोट लगने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी जांच की जा रही है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा जाली और मानकों का उचित पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

स्प्रिंग मिडोज सोसायटी में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग काफी खौफजदा हैं, सोसायटी के प्रांगण टहल रहे शख्स पर कुत्तों हमला-देखें   

Ajit Sinha

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड चलने से हुए सड़क हादसों में एक इंजीनियर की मौत

Ajit Sinha

रियल-एस्टेट में विकास की उम्मीद दिखाई देने लगी है चीजें अब पटरी पर आने लगी हैं: महफूज खान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x