Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच , सेक्टर -85 की टीम ने अवैध पटाखों के गोदाम में की छापेमारी, 7,270 किलोग्राम पटाखे बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर -85, फरीदाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर को पुराना खेड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम से 7,270 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने गोदाम संचालक हेमंत वधवा निवासी सैयदवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार  किया है। पुलिस में उनसे वैध लाइसेंस व परमिट देखने को  कहां तो वह उनके सामने पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित ऐसी कोई भी कागजात  प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संदिग्ध स्थानों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देशों के तहत अपराध शाखा सेक्टर-85 , फरीदाबाद की टीम ने एक  सूचना एवं जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुराना खेड़ी रोड पर स्थित एक गोदाम की जांच की।पुलिस टीम ने गोदाम संचालक हेमंत वधवा की उपस्थिति में गोदाम के कमरों की तलाशी ली गई, जहां पर भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे हुए पाए गए। पुलिस ने संचालक से पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए वैध लाइसेंस एवं परमिट मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के दौरान गोदाम के दो कमरों में अलग-अलग ब्रांड के पटाखे पेटियों और खुले रूप में रखे मिले। इनमें अनार,फुलझड़ी,सुतली बम, बिजली बम, चकरी, स्काई शॉट, बुलेट बम, मैजिक पेपर शॉट सहित अन्य प्रकार के पटाखे शामिल थे। पुलिस द्वारा बरामद पटाखों का कुल वजन 7,270 किलोग्राम पाया गया। पुलिस टीम ने पूरी बरामदगी को  अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि संचालक ने उक्त गोदाम किराये पर लिया हुआ था। उसके पास पहले पटाखे बेचने का लाइसेंस था, जोकि 2025 में समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद उसने झज्जर और रोहतक क्षेत्र से पटाखे खरीदकर गोदाम में भंडारण किया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि पटाखों की खरीद, भंडारण और बिक्री से संबंधित तथ्यों का पता लगाया जा सके। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस मामले में थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

ग्रीन फील्ड में वीरेंद्र भड़ाना ने बूथ मीटिंग आयोजित की, और ग्रीन फील्ड निवासियों से शनिवार को वोट डालने की अपील की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक 19 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप रियल स्टेट में आई मंदी को कुचलतेँ हुए पलवल में 110 फ्लैटों को जल्द उनके मालिकों को सौपने का किया फैसला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x