
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व प्रदूषण विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को सेक्टर -57, झाड़सेंतली, फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई पाई गई है। इस मामले में प्रदूषण विभाग के अधिकारी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव झाड़सेतली की राजस्व संपदा में, ओम धर्म कांटा के नजदीक, सेक्टर-57, फरीदाबाद में My Coating नाम से एक इकाई संचालित की जा रही है, जिसमें पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जा रहे है। जिससे प्रदूषण को काफी बढ़ावा मिल रहा है। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (ह.) फरीदाबाद की टीम द्वारा उज्ज्वल,एसडीई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद तथा श्याम सुंदर, जेई बिजली विभाग को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर My Coating नाम से इकाई चलानी पाई गई, जिसमें बिजली की मोटरों में उपयोग होने वाले उपकरणों पर पाउडर कोटिंग व पेंट का कार्य किया जा रहा था।
कोटिंग की प्रक्रिया में प्रयुक्त केमिकल तथा पेंट को पक्का करने के लिए बॉयलर का प्रयोग किया जा रहा था। मौका पर जांच के दौरान पाया गया कि उक्त बॉयलर के संचालन के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण विभाग से आवश्यक वैध अनुमति लेनी नही पाई गई। इसके अतिरिक्त गंदे पानी/केमिकल युक्त पानी केउपचार के लिए आवश्यक ETP की अनुमति भी लेनी नही पाई गई। मौके पर गंदे पानी एवं केमिकल युक्त पानी को बिना ट्रीटमेंट किए सीधे सीवरेज में छोडा जा रहा था। उक्त संबंध में उज्ज्वल एसडीई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद द्वारा मौके पर अवगत कराया गया कि इस इकाई द्वारा वैध अनुमति नही लेनी पाई गई। प्रदूषण विभाग आगे की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग के जे.ई. श्याम सुंदर को बुलाकर बिजली कनेक्शन एवं मीटर की जांच करवाई गई। जांच के दौरान किसी प्रकार की बिजली चोरी नहीं पाई गई।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

