Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार,केस से शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले रिश्वत। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम/नूंह: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के थाना अकेड़ा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अशोक को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एएसआई  अशोक ने केस में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने इंस्पेक्टर संत राम के नेतृत्व में जाल बिछाया और आज सोमवार,12 अक्टूबर को आरोपित एएसआई  को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना SV & ACB, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7, 7A एवं 13(1)(b) सहपठित धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

गुरूग्राम जिला में अभी लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं, श्रमिक घबराएं नहीं और अपना काम करते रहें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन- बीते 7 दिन, 327 ठिकानों पर छापेमारी, 42 मामले दर्ज, 47 गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

चोरी के शक में एक लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करके एक फैक्टरी में फेंकने के मामले में पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x