Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में नक्शा फाउंडेशन की संघर्ष की वजह से लगभग 150 घरों में पहुंची पानी, 500 लोगों को मिली राहत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही के कारण ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी ब्लॉक में बीते कई दिनों से बोरवेल के एक के बाद एक पानी की मोटर ख़राब होने लगी है,और लगभग 6 से 7 पानी के मोटर ख़राब हो गई है। पानी सैकड़ों घरों में पहुंचना एक दम से बंद हो गई। इससे सी ब्लॉक के निवासियों की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी ब्लॉक के निवासियों की मुश्किलें देखकर नक्शा फाउंडेशन की टीम में शामिल श्वेता शर्मा और सन्नी खंडेलवाल आगे आए। और ग्रीन फील्ड कॉलोनी की साइट ऑफिस पर उनके लिए संघर्ष किया जो रंग लाई। 

इस मामले में यूआईसी के चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि कंपनी में पैसों भारी कमी है। बावजूद इसके ग्रीन फील्ड के निवासियों को पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एक पानी की मोटर को ठीक करवा दिया गया है। इससे लगभग 150 से अधिक घरों में पानी पहुंच चुकी है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि आज कल में 2 से 3 पानी के मोटरों को और बदल दिया जाएगा। इससे बचे हुए घरों में पानी पहुंच जाएगी। सन्नी खंडेलवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी ब्लॉक में एक के बाद एक -एक कर के कई पानी की मोटर खराब हो गई, इसका इतना ज्यादा गहरा असर पड़ा की, सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई। जिसका लोगों के दिनचर्या पर गहरा असर पड़ने लगा। छोटे -छोटे बच्चों को सुबह -सुबह स्कूल जाने, डियुटी व काम धंधे पर जाने,नहाने धोने, घरों की सफाई,कपडे धोने जैसे बहुत सारी दिक्क्तें उतपन्न होने लगी। ये सिलसिला लगभग 3 -4 दिनों से चली आ रही थी। इनके बढ़ते मुश्किलों को देखते हुए उनकी नेक्सा फाउंडेशन आगे आई जिसमें वह खुद भी शामिल थे,ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी की साइट ऑफिस पर उनके लिए संघर्ष किया, यूआईसी के नोमनी डायरेक्टर संजीव कौशल से फोन पर बात की। उन्होंने उनकी बात सुनी, और उनके निर्देश पर एक पानी के मोटर को उसी समय बदलने के लिए संबंधित अपने अधिकारी को कहा, और देर शाम तक मोटर को बदल दिया गया, जिससे पानी सुचारु रुप से चालू हो गई। इससे लगभग 150 घरों में रहने वाले लगभग 500 से अधिक लोगों को राहत मिली है। उनका कहना है कि यूआईसी की तरफ उन्हें आश्वस्त किया गया है कि आज कल में 2 से 3 पानी के मोटरों को और बदल दिया जाएगा। इससे बचे हुए सैकड़ों घरों में पानी पहुंच जाएगी।  

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड आरडब्ल्यूए ने आज यूआईसी पर लगाया 7 करोड़ के घोटाले का आरोप,एसडीएम बड़खल को सौपा ज्ञापन ।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के के राव ने आज 156  पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं आप तबादले के लिस्ट को पढ़े 

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का उद्घाटन, कम शुल्क में होगा दिल का इलाज : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x