अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, मॉल रोड, फरीदाबाद स्थित एक ग्राउंड में होने वाले रामलीला के लिए अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट की टीम ने परमिशन के लिए फोर्मल्टी पूरे करने को कहा, तो आयोजक ने ग्रीन फील्ड ऑफिस पर महिलाओं को भेज कर हंगामा करा दिया, महिलाओं ने यूआईसी स्टाफ से कहा कि अपने ओएसडी सतेंद्र चौहान से कह देना कि परमिशन के लिए सिक्योरिटी के 50000 रुपए मांगी तो, आगे सैकड़ों महिलाओं को ऑफिस पर लाकर जोरदार हंगामा करेंगे, अभी तो 8-10 महिलाएं आई है। जागो प्रशासन जागो, देखो ये सब ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में क्या हो रहा है। पुलिस प्रशासन ये कहती है कि प्रदेश में गुंडा राज खत्म है, तो ये सब क्या है।

इस मामले में यूआईसी के चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि उनके पास जो संस्था रामलीला कर रही है, उनकी तरफ से परमिशन के लिए एक अप्लीकेशन दिनांक 2 सितंबर-2026 को आई हुई थी,जिस पर उन्होनें ई-मेल के माध्यम से पुलिस परमिशन और सिक्योरिटी के 50000 रुपए की डीडी यूआईसी के नाम पर मांगी गई, जो रिफंडेबल होगी,जिस पर वह भड़क गए, और ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर -सी -3324 स्थित यूआईसी के ऑफिस पर 8-10 महिलाएं आई और हंगामा करने लगी। और कहने लगी की सिक्योरिटी के नाम पर 50000 रुपए क्यों मांग रहा है। उसे सिक्योरिटी के नाम पर कंपनी को पैसा नहीं दिया जाएगा। दोबारा मेल भेजा तो सैकड़ों की संख्या में यहां महिलाएं आएंगी, जोरदार हंगामा करेंगी। ये धमकी देकर आई हुई सभी महिलाएं चली गई। ये वाक़्या दिनांक 30 सितंबर-2026 की दोपहर लगभग 12: 30 बजे की बताई गई है। खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी , मॉल रोड,फरीदाबाद में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एक काफी बड़ा ग्राउंड है। इस ग्राउंड पर एक निजी संस्था के लोग बीते 15-20 दिनों से खुदाई, मंच लगवा ने का बिना अर्बन इम्प्रूव्मेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के परमिशन के ही, ये सभी के सभी काम किया जा रहा है। और इसके आगे भी 15 से 20 दिनों तक रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम चलेगा। यूआईसी के ऑफिस में रामलीला कराने वाली संस्था की तरफ से दिनांक 2 सितंबर -2026 को एक एप्लीकेशन परमिशन के लिए आई थी, जिस पर यूआईसी टीम ने ईमेल के माध्यम से पुलिस परमिशन और सिक्योरिटी के नाम पर 50 हजार रुपए कंपनी के नाम डीडी जमा कराने के लिए कहा,50000 रुपए का डीडी कार्यक्रम के समापन के बाद तुरंत रिफंड कर दिया जाएगा। चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि 50000 रुपए की डीडी और पुलिस परमिशन की मांग इसलिए की गई थी, क्यूंकि उनके कार्यक्रम में लगभग 10000 लोग के आने की उम्मीद है। ऐसा संस्था की ओर से यूआईसी को बताया गया था। ऐसे में कोई अनहोनी हो गई तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, कंपनी अपने ऊपर तो लेगी नहीं, जहां तक 50000 रुपए के डीडी की बात है। रामलीला में 10000 लोग आएंगे तो गंदगी भी खूब होगी,तो उसकी सफाई कौन करेगा। यदि संस्था के लोग खुद सफाई करवा देते है, तो उन के द्वारा दिए गए 50000 रुपए की डीडी कंपनी उन्हें लौटा देगी। उनके द्वारा भेजे गए इस ईमेल को देख कर संस्था के लोग एकदम से भड़क गए। और उनके ग्रीन फील्ड स्थित साइट ऑफिस पर 8-10 महिलाओं को भेज कर हंगामा कर दिया व कहा कि दोबारा सिक्योरिटी के 50000 रुपए मांगे तो सैकड़ों की संख्या महिलाएं आएगी, और जोरदार हंगामा करेगी। और ये धमकी देकर चली गई। उनका कहना है कि ये सभी के सभी बातें अपने चेयरमैन संजय सूद के सामने रखेंगे, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

