Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाईराइज सोसाइटी में BMW सवार की दबंगई, गेट पर चेकिंग से भड़का युवक, बूम बैरियर तोड़कर हुआ फरार-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में रईसजादों की दबंगई का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला थाना 126 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित पॉश ‘सुपरनोवा सोसाइटी’ का है, जहां एक लग्जरी BMW कार सवार युवक ने सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा दीं। सुरक्षाकर्मियों ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षाकर्मियों ने जब चेकिंग और सामान्य पूछताछ के लिए BMW कार को गेट पर रोका, तो कार सवार युवक भड़क गया। गार्ड्स के साथ तीखी नोकझोंक के बाद युवक ने आपा खो दिया और गुस्से में कार से सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़ डाला। वायरल वीडियो और प्राथमिक जानकारी के आधार पर युवक की पहचान तुषार टाइगर के रूप में बताई जा रही है, जो कथित तौर पर सोसाइटी के एस्पाइरा टॉवर में एयरबीएनबी (Airbnb) का संचालन करता है।  इस घटना के बाद हाईराइज सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था और फ्लैट्स में चल रहे कमर्शियल गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो और तथ्यों के आधार पर आरोपित व्यक्ति तुषार शर्मा को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

Related posts

सिपाही पेपर लीक मामले में 2 लाख रुपए का ईनामी अपराधी दिल्ली से अरेस्ट, अब तक कुल 40 आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha

ये बैच 46 महिला कर्मियों सहित 166 पुलिस कर्मियों द्वारा दिल्ली पुलिस की प्रशिक्षित जनशक्ति को बढ़ाते हैं।

Ajit Sinha

विनय हत्याकांड का आरोपित हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x